Kishanganj News: पंचायत स्तर पर तेज होगी टीबी उन्मूलन की मुहिम
किशनगंज, नवम्बर 9 -- Kishanganj News: किशनगंज। तपेदिक (टीबी) केवल एक संक्रामक बीमारी नहीं, बल्कि समय पर पहचान, नियमित उपचार और पोषण के अभाव में परिवारों के लिए गंभीर सामाजिक एवं आर्थिक चुनौती भी बन सकती है। इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जरूरी है कि संभावित मरीजों की पहचान गांव और पंचायत स्तर पर ही हो, संक्रमित व्यक्ति को समय पर उपचार मिले और उपचार की पूरी अवधि में उसे आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। इसी दिशा में टीबी मुक्त पंचायत के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को अधिक परिणामोन्मुख बनाने के लिए वर्ष 2026 में चार संशोधित संकेतक और लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। अब किसी पंचायत को टीबी मुक्त बनाने के प्रयासों का आकलन केवल जांच और मरीजों की संख्या से नहीं, बल्कि उपचार की सफलता तथा पोषण सहायता की उपलब्धता के आधार पर भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.