Kishanganj News: न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशनगंज, सितम्बर 12 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के मामले में ठाकुरगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के कटहलडांगी गांव निवासी खुसरुद्दीन के पुत्र मो. सुभान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मो. सुभान के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.