Kishanganj News: नेपाल से भारतीय सीमा में तस्करी कर लाया जा रहा मक्का जब्त
किशनगंज, जुलाई 7 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने रविवार शाम करीब 6 बजे नेपाल से अवैध रूप से भारतीय ट्रैक्टर पर लादकर लाए जा रहे मक्के की एक बड़ी खेप को जप्त किया है। हालांकि, पुलिस को आते देख तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।
पुलिस की कार्रवाई फतेहपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शाम के समय पुलिस बल सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान नेपाल की ओर से मक्के की बोरियों से लदा एक ट्रैक्टर नो मेंस लैंड पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। पुलिस टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मक्के से लदे ट्रैक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.