किशनगंज, अगस्त 30 -- Kishanganj News: किशनगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात्रि को कार्रवाई की है। शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित सुब्रतो बसाक के घर और उसके आसपास के परिसर में छापेमारी कर उत्पाद टीम ने 101.75 लीटर अवैध विदेशी शराब और बियर बरामद की है। इस मामले में आरोपी सुब्रतो बसाक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।​ उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुब्रतो बसाक पर अवैध तरीके से शराब की खरीद- बिक्री में संलिप्त रहने और शहर के विभिन्न इलाकों में शराब बेचे जाने का आरोप लगा है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ​यह पूरी कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में इंस्पे...