किशनगंज, जुलाई 17 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जिला भू - अर्जन विभाग के तत्वाधान में जिला अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अर्जन से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने भू अर्जन कार्य हेतु किशनगंज जिलान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं यथा भारतमाला परियोजना अंतर्गत मेजर डिस्ट्रिक्ट ग्रीन फील्ड रोड के तहत किशनगंज से बहादुरगंज तक फोर लाइन निर्माण, गोरखपुर - सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे मार्ग, गाइड बांध हेतु भू अर्जन, अररिया- गलगलिया न्यू बीजी रेल लाइन निर्माण परियोजना, बिहार राज्य उच्च पथ एसएच -99 हेतु भू - अर्जन परियोजना, बहादुरगंज- टेढ़ागाछ पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूती हेतु निर्माण कार्य हेतु भू अर्जन परियोजना, किशनगंज जिला अंतर्गत कटहलडां...