Kishanganj News: निजी विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र-छात्रा की प्रविष्टि यू-डाइस पोर्टल पर शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें: डीएम
किशनगंज, अगस्त 6 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिले के निजी विद्यालयों के प्राचार्यों, प्रबंधकों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित किया कि विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र-छात्रा की प्रविष्टि यू-डाइस (यूडीआईएसई) पोर्टल पर शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी विद्यार्थियों का आधार एवं अपार आईडी शीघ्र बनवाते हुए उससे संबंधित सभी आवश्यक प्रविष्टियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से अद्यतन एवं सुरक्षित रह सके। यह भी पढ़ें- Ghumla News: बच्चों के अपार आईडी बनाने के कार्य में तेजी लायें: डीएसईविद्यार्थियों की सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.