किशनगंज, जुलाई 29 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता । सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित एक निजी नर्सिंग संस्थान के छात्रावास में 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा का शव बुधवार की सुबह फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के गुंजरिया निवासी तंजलि खातून (23) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल में जुट गई। शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: निजी नर्सिंग संस्थान की छात्रा का हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका मिला शवघटनास्थल पर पुलिस की स्थिति मृतका तंजलि एक निजी नर्सिंग संस्थान की छात्रा थी और छात्रावास में रहकर नर्सिं...