किशनगंज, अक्टूबर 11 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। गर्भावस्था के दौरान जब सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है, तो परिवार के सामने मां और बच्चे की सुरक्षा के साथ इलाज के खर्च की चिंता भी खड़ी हो जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए निजी अस्पताल में प्रसव कराना बड़ी चुनौती बन सकता है। ऐसे में सदर अस्पताल किशनगंज में नि:शुल्क सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। यहां सामान्य प्रसव के साथ जटिल परिस्थितियों में भी चिकित्सकीय देखरेख में प्रसव कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी परिवार को जरूरी इलाज से समझौता न करना पड़े। जटिल गर्भावस्था में भी किए गए दो सिजेरियन ऑपरेशन

जटिल गर्भावस्था में प्रसव सुविधा सदर अस्पताल में हाल ही में दो सिजेरियन ऑपरेशन किए गए। इन...