किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने नामजद आरोपित दिनेश सोरेन को गिरफ्तार किया है। वहीं, जांच के दौरान संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर प्राथमिकी में नामजद दो अन्य लोगों के नाम मामले से हटा दिए गए हैं। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण अब आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता की मां ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत की थी। आवेदन में तीन लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नाबालिग ...