किशनगंज, अगस्त 6 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधा में गुरुवार को ब्रह्माकुमारीज के तत्वावधान में '10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली。 यह भी पढ़ें- नुईया विद्यालय में 10 करोड़ व्यसनमुक्त भारत संकल्प महा-अभियान' का आयोजन, नशामुक्त समाज का लिया संकल्पकार्यक्रम का उद्देश्य वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक जीवन और आर्थिक स्थिति को भ...