किशनगंज, सितम्बर 2 -- Kishanganj News: पौआखाली। जियापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गिल्हाबाड़ी में मंगलवार को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। युवाओं को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने कहा किनशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य दोनों को बर्बाद कर देता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक गत...