Kishanganj News: नशा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
किशनगंज, अगस्त 10 -- Kishanganj News: बिशनपुर। कोचधामन प्रखंड क्षेत्र के हल्दीखोड़ा अस्पताल के परिसर में कुछ असामाजिक एवं नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा खुलेआम सूखा नशा (नशीले पदार्थ) का सेवन किए जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। साथ ही, अस्पताल जैसे सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थान का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में हल्दीखोरा पंचायत के मुखिया सबा अनवर लाडले ने कोचाधामन थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम से मिल वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए उक्त मामले में आवश्यक कार्रवाई करने, अस्पताल परिसर में नशेड़ियों के जमावड़े पर रोक लगाने तथा नियमित गश्ती/निगरानी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- शिक्षण संस्थानों के आस पास नशे के कारोबार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.