किशनगंज, जुलाई 16 -- Kishanganj News: पौआखाली। एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को जियापोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं एवं पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

अभियान की गतिविधियाँ अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोइया (कद्दूभीट्ठा) एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिल्हाबाड़ी के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों और जियापोखर थाना पुलिस के साथ कद्दूभीट्ठा एवं गिल्हाबाड़ी के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो नशामुक्त समाज, स्वस्थ समाज जैसे जागरूकता संबंधी नारे लगाए। लोगों से शराब, तंबाकू, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प...