Kishanganj News: नवविवाहिता लापता, प्राथमिकी दर्ज
किशनगंज, जुलाई 27 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता,जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में लापता महिला के पति ने रविवार को सदर थाना में अपनी पत्नी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लापता महिला की शादी इसी वर्ष अप्रैल माह में दिघलबैंक थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। विवाह के बाद महिला का व्यवहार परिवार के प्रति सामान्य नहीं था।
मामले की जानकारी दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 25 जुलाई को तबीयत खराब होने पर लापता महिला को इलाज के लिए किशनगंज शहर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान लापता महिला अपनी मां, दादी और छोटी बहन के साथ एक निजी अस्पताल में नीचे बैठी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.