Kishanganj News: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना, भक्तिमय हुआ माहौल
किशनगंज, अक्टूबर 11 -- Kishanganj News: पौआखाली, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। नवरात्र के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना की। सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के पहले दिन पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा की तैयारी की। इसके बाद शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान किया। पूजा के दौरान धूप, दीप, पुष्प और नैवेद्य अर्पित कर माता की आरती की गई। कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.