Kishanganj News: नवदुर्गा के रूप में सजे बच्चों ने कुरीतियों पर किया प्रहार
किशनगंज, अक्टूबर 16 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को धारण कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का अनूठा संदेश दिया। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में सजे बच्चे विद्यालय पहुंचे तो उनका मनमोहक रूप देखकर लोग आकर्षित हुए। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा रूपी अस्त्र से दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और प्रदूषण जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रतीकात्मक प्रहार किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न कुरीतियों को काल्पनिक पात्रों के रूप में प्रस्तुत कर उनके वध का प्रतीकात्मक दृश्य दिखाया। उन्होंने संदेश दिया कि जिस प्रकार मां दुर्गा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक हैं, उसी प्रकार शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक सोच से समाज में फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.