Kishanganj News: नदी पार बसे गांवों में पहुंची स्वास्थ्य सेवा, जांच के साथ लौटी भरोसे की रोशनी
किशनगंज, सितम्बर 26 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता किसी गांव के लिए स्वास्थ्य केंद्र की दूरी केवल किलोमीटर में नहीं मापी जाती। नदी, आवागमन की कठिनाई और सीमित साधनों के बीच कई बार कुछ किलोमीटर की दूरी भी बीमारी की स्थिति में बड़ी चुनौती बन जाती है। किशनगंज के नदी पार बसे कुछ गांवों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच ऐसी ही चुनौती रही है। अब जिला प्रशासन ने इस दूरी को कम करने की पहल की है। प्रशासन का प्रयास है कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए लोगों को अपनी भौगोलिक परिस्थितियों से समझौता न करना पड़े, बल्कि स्वास्थ्य सेवा ही उनके गांव तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी क्षेत्र और ठाकुरगंज प्रखंड के दल्लेगांव में साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की गई है। आज दोनों स्थानों पर आयोजित शिविर में ग्रामीणों की स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.