किशनगंज, सितम्बर 8 -- Kishanganj News: ​किशनगंज। किशनगंज शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और स्वच्छ-सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।​ हालांकि बारिश की वजह से अतिक्रमण हटाओ अभियान थोड़ा प्रभावित रहा। सोमवार को रमजान ब्रिज और पश्चिमपाली से शुरू हुए इस अभियान के तहत दूसरे दिन मंगलवार को रमजान पुल से गांधी चौक और नेमचंद रोड तक कार्रवाई की गई। इस दौरान सदर थाना की पुलिस और दंडाधिकारी की मौजूदगी में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को खाली कराया गया। दुकान के बाहर अनाधिकृत रूप से सामान निकालने वाले संचालकों को सख्त हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: रमजान ब्रिज से इमली गोला चौक तक अतिक्रमित दुकानों को हटाया गया अभियान में शामिल अधिकारियों ने साफ कहा ...