किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। नगर पंचायत ठाकुरगंज के सामान्य बोर्ड की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में हटिया की दुकानों एवं शेड के आवंटन से लेकर सड़क-नाला निर्माण की निविदा, सीसीटीवी के रखरखाव और स्ट्रीट लाइट खरीद सहित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

हटिया की दुकानों और शेड के आवंटन बैठक में हटिया की दुकानों और शेड के आवंटन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव और मेंटेनेंस पर भी चर्चा हुई। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क एवं ...