Kishanganj News: नक्सली हमले में शहीद चार जवानों को 15वीं शहादत वर्षगांठ पर नमन
किशनगंज, अक्टूबर 8 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। देश की रक्षा और कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के चार वीर जवानों को उनकी 15वीं शहादत वर्षगांठ पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार को रानीडंगा स्थित वाहिनी मुख्यालय के शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों और जवानों ने वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक वंदन सक्सेना ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीमांत मुख्यालय, क्षेत्रक रानीडंगा और 41वीं वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.