किशनगंज, नवम्बर 9 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा बेणुगढ़ महाराज के परिसर में दीपावली के पावन अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, धर्म जागरण एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ करीब दो हजार पांच सौ 51 दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से पूरा ऐतिहासिक परिसर जगमगा उठा। दीपोत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस आयोजन में युवाओं एवं स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। ऐतिहासिक बाबा बेणुगढ़ की धरती पर आयोजित इस दीपोत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता का भी संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: 1100 दीपों से जगमगाय...