किशनगंज, नवम्बर 25 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के समीप बुधवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही से कोहराम मच गया। धान के खेत में मजदूरी कर रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार टूटकर गिर पड़ा। तीनों मजदूर करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलसे हादसे में घायल लोगों की पहचान जहांगीरपुर पंचायत के ढोहाबाड़ी गांव निवासी शिव चरण पहान (40), उनकी पत्नी मान्ती पहान (35) और पुत्र उपेन पहान (20) के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं और खेत में काम कर रहे थे। अचानक ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया।...