किशनगंज, जुलाई 16 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के धवेली पंचायत स्थित डोरिया गांव से टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री मुख्य सड़क के किनारे रतवा नदी का कटाव तेजी से बढ़ रहा है। लगातार हो रहे कटाव से सड़क का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कटाव-रोधी कार्य नहीं कराया गया तो सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती है। इससे दर्जनों गांवों का संपर्क प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से टूट जाएगा और हजारों लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शीघ्र स्थायी कटाव-रोधी उपाय करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: कनकई नदी का सिंघीमारी पंचायत में कटाव जारी यह भी पढ़ें- Kishanganj News: कनकई नदी का सिंघीमारी पंचायत में कटाव जारी यह...