किशनगंज, अक्टूबर 7 -- Kishanganj News: किशनगंज। एक संवाददाता धर्म के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। अपने दैनिक दिनचर्या में जिस तरह हर कार्य को महत्व देते हैं। उसी प्रकार कुछ समय ईश्वर की भक्ति के लिए निकालना जरुरी है। जिस धर्म के लोग हो उन्हें कुछ समय अपने आराध्य के लिए जरूर निकालना चाहिए। बिना धर्म पथ पर चले कल्याण नहीं हो सकता। उक्त बातें दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य मुनि श्री 108 अरिजीतसागर जी महाराज मंगलवार को किशनगंज शहर के धर्मशाला रोड स्थित पार्श्वनाथ भवन में मंगल प्रवचन में कही। अरिजीतसागर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में कर्म तो जरुरी है, कर्म के साथ धर्म करना भी बहुत जरुरी है। अच्छे कर्म करें, जीवन में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। जब भी मौका मिले मानव सेवा करने का इसमें बढ़चढ़ कर आगे आएं। समाज में सभी ...