Kishanganj News: धर्मगंज में चेन छिनतई का प्रयास करते एक युवक बाइक से गिरा
किशनगंज, अक्टूबर 24 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धरमगंज स्थित एक विद्यालय के पास महिला से चेन छिनतई का एक प्रयास कर रहा युवक बाइक से गिर गया। इस दौरान आरोपी को पकड़कर किशनगंज सदर थाना की पुलिस के हवाले किया गया है। घटना को लेकर शुक्रवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजू ग्वाला निवासी फाटापुखुर,राजगंज, जलपाईगुड़ी बंगाल के रूप में हुई है। गिरकर चोट लगने के कारण पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज किशनगंज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि धरमगंज में मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिरने के कारण एक व्यक्ति जख्मी हालत में स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ा गया है। वह व्यक्ति एक महिला से चेन छिनतई का प्रयास कर रहा था। घटना की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.