किशनगंज, जुलाई 9 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के माझिया रोड स्थित एक किराए के मकान से स्थानीय लोगों की मदद से तीन नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। नाबालिग लडकियों को बुधवार की शाम को बरामद किया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बरामद नाबालिग लडकियों में एक नाबालिग लड़की की मां ने किशनगंज सदर थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनकी बेटी पिछले एक माह से लापता थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मझिया इलाके में एक घर में लापता नाबालिग लड़की मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: रेड लाइट एरिया से तीन नाबालिग मुक्त, एक महिला हिरासत में सूचना मिलने पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची वहां से उक्त नाबालिग लड़की को बराम...