किशनगंज, नवम्बर 6 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता धनतेरस पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और देर रात तक होने वाली खरीदारी को देखते हुए किशनगंज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। खासकर आभूषण दुकानों और प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। शहर में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ सादे लिबास में भी जवान तैनात रहेंगे, ताकि भीड़ के बीच सक्रिय असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। यह जानकारी एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार को बातचीत के दौरान दी। एसपी ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर लोग देर रात तक आभूषणों की खरीदारी के लिए दुकानों में पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभी थानों के एसएचओ, सीआई और इंस्पेक्टरों को ...