किशनगंज, जुलाई 14 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पुराना खगड़ा निवासी ने अपनी पुत्री और भतीजी के लापता होने की प्राथमिकी रविवार को किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों युवतियों की खोजबीन शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 9 जुलाई की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच से दो युवतियां अपने घर से लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का पता नहीं चल सका। बाद में दोनों ने अपने मोबाइल से घर पर फोन कर बताया कि वे पटना पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: चचेरी बहन को लेकर युवक हुआ फरार दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पश्चिमपाली निवासी एक व्यक्ति दोनों युवतियों को एनजीओ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ पटना ले ग...