किशनगंज, जुलाई 28 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में दो दिवसीय महाकाल महोत्सव बुधवार (29 जुलाई) से पूर्ण उत्साह के साथ शुरू हो रहा है। महोत्सव को लेकर कमिटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में 29 और 30 जुलाई को यह धार्मिक आयोजन होगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन के मद्देनजर मंदिर की भव्य रंग-रोगन के साथ आकर्षक सजावट की गई है। मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत ने बताया कि यह महोत्सव पिछले 20 वर्षों से लगातार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दो दिवसीय महाकाल महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी मंगलवार को बनारस (काशी) से पहुंचे पंडित आचार्य कृष्णकांत त्रिपाठी और आचार्य बृजपाल त्रिपाठी के समूह ...