Kishanganj News: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
किशनगंज, नवम्बर 29 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। महिला थाना की पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी महिला थाना में दर्ज कांड संख्या 83/26 के तहत की गई है।आरोपी के विरुद्ध 2 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 तथा अन्य धारा लगाई गई थी।मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी जिसके बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया गया। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.