किशनगंज, अक्टूबर 16 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर शहरवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए किशनगंज पुलिस ने एक व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार की है। यह नई व्यवस्था शुक्रवार से पूरे जिले में प्रभावी रूप से लागू कर दी गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे पूजा के दौरान यातायात नियमों का पालन कर सहयोग करें। भारी वाहनों के लिए सुबह 8 से रात 12 बजे तक नो-एंट्री रहेगी। इस दौरान पिकअप, ट्रैक्टर, जुगाड़ गाड़ी, बस और ट्रक जैसे वाहन शहर की मुख्य सड़कों पर नहीं चल सकेंगे। कई रूटों को बदला गया है। जिसमें रूईधासा में पूजा पंडाल की ओर जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा,डे-मार्केट से अस्पताल मोड़, गांधी चौक, सौदागर पट्टी, रमजान पुल, चूड़ीपट्टी और पश्चिम...