किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: बिशनपुर, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हाट बाजारों में रौनक इन दिनों काफी बढ़ गई। दुर्गा पूजा को लेकर कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर बाजार,कन्हैयाबारी, बरबट्टा सहित सभी हाट बाजारों में खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। लोग दुर्गा पूजा को लेकर अपने तथा अपने परिवार के लिए कपड़ों की खरीदारी कर रहे है । वही दुर्गा पूजा को लेकर कपड़े,रेडीमेड कपड़ों के दुकान किराना, फल ,श्रृंगार के दुकान व अन्य दैनिक उपयोग के दुकानों में ग्राहकों की काफी भीड़ दिख रही है। लोग दुर्गा पूजा के मेले को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में बढ़ी रौनक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...