Kishanganj News: दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: बिशनपुर, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन गुरुवार को मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा विधिवत रूप से हुई। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लगभग दो दर्जन जगहों पूजा पंडाल बना कर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों सहित श्रद्धालुओं के द्वारा घरों में मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा विधिवत रूप से की गई। वही दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडाल और मूर्ति के निर्माण को कलाकारों के द्वारा गति दी जा रही है, एक ओर जहाँ मूर्तिकार मां दुर्गा के प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हुए है, कलाकारों के द्वारा पूजा पंडाल के निर्माण की गति भी बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.