किशनगंज, जुलाई 24 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक थाना क्षेत्र के दुबरी गांव में 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।मृतका की पहचान दुबरी वार्ड संख्या-2 निवासी राजकुमार यादव की पत्नी कुंती देवी (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात अचानक कुंती देवी के पेट में तेज दर्द होने पर उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिघलबैंक ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।वहीं, मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना उन्हें तत्काल नहीं दी गई। कई घंट...