Kishanganj News: दीपों की रौशनी से जगमग हुए शहर व गांव
किशनगंज, नवम्बर 9 -- Kishanganj News: किशनगंज। खुशियों का त्योहार प्रकाश पर्व दीपावली रविवार को पूरे जिले में उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठान में भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान के साथ की गई। शाम होते ही पूरा शहर दीप व झालर लाईट के प्रकाश से जगमग हो उठा था। इस दौरान आतिशबाजी भी जमकर हुई। शाम के बाद जहां शहर प्रकाश के रौशनी से जगमग हो रहा था। वहीं आतिशाबाजी से शहर गूंजता रहा। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को लोगों ने दीपावली की बधाई दी। मिठाई देकर खुशियों को साझा किया। दीपावली के अवसर पर लोग दिनभर घरों को सजाने में जुटे रहे। घरों के बाहर केले का थम लगाकर फूल माला से सजाया और घरों में रंगोली भी बनाई गई। शाम के समय पूरे घर को दीप से सजाया गया। घरों कें अलावे व्यवसायिक प्रतिष्ठान को भी फूलमाला व दीप से सजाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.