Kishanganj News: दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के आगमन को लेकर ठाकुरगंज में उत्साह
किशनगंज, अगस्त 8 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता आगामी 9 अगस्त को गांधी मैदान, ठाकुरगंज में आयोजित होने वाले पद्मभूषण दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के कार्यक्रम को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के मद्देनजर नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर स्वागत होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर लगाए जा रहे हैं। कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने साध्वी ऋतंभरा के चित्र के साथ स्वागत संदेश वाले बैनर लगाकर उनके आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वहीं नगर में दो भव्य स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं。
कार्यक्रम की तैयारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सूरजपुर विकास मोर्चा के अध्यक्ष ताराचंद धनुका के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में कन्हैयाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.