किशनगंज, अक्टूबर 24 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। दिघलबैंक प्रखंड के शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम पंचायत दिघलबैंक के परिसर में प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट की ओर से काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के 30 शिक्षित अभ्यर्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ बिजनेस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जुड़ने की जानकारी दी गई। ट्रस्ट की ओर से युवाओं को मार्गदर्शन देने के साथ ही योग्य अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया से जोड़ने की पहल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दिघलबैंक में रोजगार के लिए 30 शिक्षित युवाओं ने कराया रजिस्ट...