Kishanganj News: दिघलबैंक में अनुरक्षक संघ व पंप चालकों की बैठक
किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड के तुलसिया पंचायत स्थित जनता हाट में बुधवार को अनुरक्षक संघ एवं पंप चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंप चालकों की विभिन्न समस्याओं, लंबित भुगतान और स्थायी व्यवस्था समेत छह सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संघ के सदस्यों ने पंप चालकों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान लंबित मानदेय भुगतान, पंप चालकों की स्थायी व्यवस्था सहित अन्य मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि पंप चालकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक पहल करनी चाहिए। बैठक में संघ की छह सूत्री मांगों पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता जताई गई। सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.