Kishanganj News: दस साल से जर्जर सड़क, पांच हजार की आबादी की राह मुश्किल
किशनगंज, अक्टूबर 12 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया प्रखंड की सारोगारा पंचायत के वार्ड संख्या दो में रायपुर चिचुआबाड़ी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क स्थित हल्दीबाड़ी से वार्ड संख्या दों का संपर्क पथ,मुख्य मंत्री सड़क योजना से जुड़ी करीब एक किलोमीटर लंबी पक्की सड़क पिछले दस वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क की बदहाली के कारण गांव के करीब पांच हजार लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह-जगह गड्ढे और टूट-फूट होने से ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए यही एकमात्र सड़क है। इसके अलावा आवागमन के लिए कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध नहीं है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.