Kishanganj News: दशहरा के मौके पर अंधासुर में रावण दहन
किशनगंज, अक्टूबर 23 -- Kishanganj News: बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड के अंधासुर गांव में विजयादशमी दशहरा के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । बुधवार की संध्या अन्धासुर में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। रावण दहन के साथ ही लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कोचाधामन थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम, अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी कपिल सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से दशहरा उत्सव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Pakur News: बाहिरग्राम में 10वें साल हुआ रावण दहन यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.