किशनगंज, जुलाई 31 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता । शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में तेघरिया गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, साधना और गुरुभक्ति के साथ मनाया गया। पूर्व संध्या पर 12 घंटे का अखंड गायत्री महामंत्र जप एवं विराट दीपमहायज्ञ आयोजित किया गया। प्रखंड के सभी प्रज्ञापीठ, चरणपीठ एवं शक्तिपीठों में यज्ञ-हवन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सहायक ट्रस्टी मिक्की साहा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मानुशासन, आत्मविश्लेषण, श्रद्धा और ज्ञान के पूजन का पावन पर्व है। गुरु हमारे जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर सत्य और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाते हैं।कार्यक्रम में माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत, मुख्य ट्रस्टी सुदामा राय, परमानंद यादव, धनंजय जायसवाल, मनीष जालान, विमल ...