किशनगंज, जुलाई 2 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर नागरिक एकता मंच के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को लगातार जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का समर्थन मिल रहा है। प्रशासन की ओर से बिजली व्यवस्था में सुधार की दिशा में सकारात्मक पहल होने के बावजूद अनशनकारियों ने स्पष्ट किया कि तीनों प्रमुख मांगों के समाधान तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन का समर्थन मंगलवार देर शाम पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम तथा जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन दिया। वहीं बुधवार को धनतोला पंचायत के मुखिया लखीराम हांसदा समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी धरनास्थल पहुंचकर अनशनकारियों का हौसला बढ़ाया।...