Kishanganj News: तीन बच्चियों की मौत के दूसरे दिन भी सुलतानगंज में मातम
किशनगंज, नवम्बर 6 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता प्रखंड के दिघलबैंक पंचायत के सुलतानगंज गांव में मिट्टी का टीला धंसने से तीन मासूम बच्चियों की मौत के दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा। गांव में गुरुवार को भी मृतकों के घर पर चूल्हे नहीं जले। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार के घर पर लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। एक ही परिवार की तीन बच्चियों नगमा परवीन (10), निशा परवीन (9) और रूबी खातून (8) की एक साथ मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को घर की लिपाई-पुताई के लिए चिकनी मिट्टी निकालने के दौरान हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिन बच्चियों की हंसी से घर-आंगन गुलजार रहता था, वहां अब हर तरफ खामोशी और अपनों को खोने का दर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.