Kishanganj News: तीन पंचायतों में मंगलवार को लगेगा सहयोग शिविर
किशनगंज, अक्टूबर 5 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की तीन पंचायतों में मंगलवार को आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि भोरहा, हाटगांव एवं धवेली पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे। शिविर में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें सीधे पदाधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.