Kishanganj News: डोंक नदी से मिला लापता जूनियर इंजीनियर का शव
किशनगंज, अगस्त 9 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के सतमेढ़ी डोंक नदी घाट पर शनिवार दोपहर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से लापता हुए जूनियर इंजीनियर कुशल सुब्बा (30) का शव आखिरकार 26 घंटे बाद रविवार को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर सिंघीमारी डोंक नदी घाट के पास पानी के नीचे से शव को बरामद किया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव की पहचान कुशल सुब्बा के रूप में की। कुशल सुब्बा पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर स्थित तीस्ता कैनाल में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार दोपहर वह पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के सतमेढ़ी डोंक नदी घाट पर नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान अचानक वह नदी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.