किशनगंज, अक्टूबर 15 -- आधार केंद्र दोबारा शुरू Kishanganj News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब डेढ़ माह से अधिक समय तक बंद रहने के बाद गुरुवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र को विभागीय पहल के बाद दोबारा चालू कर दिया गया। आधार केंद्र बंद रहने से प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लोगों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें आवश्यक सुधार कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दूर-दराज के ग्रामीणों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आधार केंद्र के दोबारा शुरू होने से अब लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर आधार कार्ड बनवाने तथा आधार में आवश्यक सुधार और अ...