किशनगंज, अक्टूबर 28 -- Kishanganj News: किशनगंज। एक संवाददाता दीपालवी एवं अन्य त्योहारों के सीजन में मिठाई में मिलावटी से लोगों के सेहत पर संकट गहरा सकता है। इन सबके बीच खुद को जागरूक होने के साथ-साथ अच्छी एवं मानक पर खरा उतारने वाले दुकानों से ही मिठाई की खरीददारी करने की जरुरत है। असली-नकली की पहचान कर ही मिठाई की खरीदे। त्योहारों का सीजन आते ही बाजार में दूध, मावा, पनीर और मिठाइयों की मांग अचानक बढ़ जाती है। इसी मांग की आड़ में कुछ मिलावटखोर चांदी काटने के लिए लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने लगते हैं। बाजार से खरीदे गए डेयरी उत्पादों में स्टार्च, डिटर्जेंट, यूरिया और सिंथेटिक रंगों की मिलावट के मामले अक्सर सामने आते हैं। यदि आप भी खुद को और अपने परिवार को इससे बचाना चाहते हैं, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। दूध और उससे बने उत्पादों की शुद्...