किशनगंज, सितम्बर 2 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिले में नवाचार, स्वरोजگار और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने स्टार्टअप सेल का दौरा कर विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयोजित विशेष सत्र में स्थानीय युवाओं और छात्र उद्यमियों ने अपने-अपने अभिनव बिजनेस आइडियाज डीएम के समक्ष पेश किए। वहीं, जिन उद्यमियों को पूर्व में बिहार स्टार्टअप नीति के तहत सीड फंड मिल चुका है, उनके प्रोजेक्ट्स की वर्तमान प्रगति, प्रोटोटाइप विकास और जमीनी क्रियान्वयन की डीएम ने समीक्षा की। यह भी पढ़ें- डीएम ने स्टार्टअप सेल का किया निरीक्षण, युवा उद्यमियों ने पेश किए इनोवेटिव प्रोजेक्ट्सबिहार स्टार्टअप नीति के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ सत्र के दौरान छात्रों एवं स्थानीय इनोवेटर्स ने तकनीक, कृषि, सेवा और निर्माण क्षेत्र ...