किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को दिघलबैंक प्रखंड के वाइब्रेंट विलेज धनतोला और डोरिया का दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। गांवों के निरीक्षण के बाद डीएम ने अंचल कार्यालय दिघलबैंक पहुंचकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। धनतोला गांव के दौरे के दौरान डीएम ने प्लस टू उच्च विद्यालय सह मॉडल स्कूल धनतोला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक से विद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या और विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्था का जायजा लिया। विद्यालय के स...