किशनगंज, अक्टूबर 28 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर बुधवार को डीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित देव घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने छठ घाट की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम नवीन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को घाट परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग कराने और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : छठ से पहले डीएम-एसपी ने किया छठ घाट का निरीक्षण छठ के दौरान बड़ी स...